Home » पीवी सिंधू ने चीन की हान को रोमांचक मुकाबले में हराया, सेमीफाइनल में पहुंची

पीवी सिंधू ने चीन की हान को रोमांचक मुकाबले में हराया, सेमीफाइनल में पहुंची

by Bhupendra Sahu

सिंगापुर। 2 बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने चीन की हान यूइ को एक घंटे से अधिक चले मुकाबले में हराकर सिंगापुर ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी ने एक सेट गंवाने के बाद 17-21, 21-11, 21-19 से जीत दर्ज की। सिंधू का अब इस चीनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ रिकॉर्ड 3-0 का हो गया है।

मई में थाईलैंड ओपन के बाद सिंधू पहली बार सेमीफानल में पहुंची है । अब देखना यह है कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से पहले वह खिताब जीत पाती हैं या नहीं। सिंधू का सामना अब जापान की गैर वरीय साइना कावाकामी से होगा। साइना नेहवाल और एच एस प्रणय भी शाम को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलेंगे। दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू को पहले गेम में काफी दिक्कतें आई। वह रक्षात्मक खेल में पिछड़ गई लेकिन दूसरे गेम में वापसी करके ब्रेक तक तीन अंक की बढत बना ली । ब्रेक के बाद क्रॉसकोर्ट पर विनर लगाकर लगातार सात अंकों के साथ बराबरी की। तीसरे गेम में मुकाबला काफी रोमांचक रहा लेकिन सिंधू ने संयम बनाकर खेलते हुए जीत दर्ज की ।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More