Home » भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला, यूएई से लौटे शख्स में संक्रमण की हुई पुष्टि

भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला, यूएई से लौटे शख्स में संक्रमण की हुई पुष्टि

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारत में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि हो गई है। केरल का रहने वाला एक शख्स जो यूएई से चार दिन पहले लौटकर आया था, मंकीपॉक्स से संक्रिमित पाया गया है। शख्स के संक्रमित होने का संदेह होने के बाद सैंपल नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरॉलजी, पुणे भेजा गया था जहां संक्रमण की पुष्टि हो गई।

मंकीपॉक्स का मामला पाए जाने के बाद केंद्र ने एक मल्टीडिसिप्लिनरी टीम बनाई है और केरल के लिए रवाना की जाएगी। इस वायरस की रोकथाम और इलाज के लिए केरल सरकार की मदद के लिए टीम बनाई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि 15 जुलाई यानी शुक्रवार को टीम केरल के लिए रवाना होगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More