Home » पेट्रोल-डीजल के दाम 48 वें दिन भी स्थिर

पेट्रोल-डीजल के दाम 48 वें दिन भी स्थिर

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में उतार-चढाव के बीच देश में शुक्रवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जिससे लगातार 48 वें दिन ईंधन के दाम स्थिर रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत गुरुवार को 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गयी थी।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 111.35 रुपये और 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर राज्यों में अलग-अलग हैं।
केंद्र सरकार ने मई के अंतिम सप्ताह में आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम क्रमश: 9.5 रुपये और सात रुपये तक गिर गए थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.15 प्रतिशत बढ़कर 104.81 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.11 प्रतिशत गिरकर 102.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More