Home » मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डेयरी योजना के 25 हितग्राहियों को वितरित की 13.63 लाख रूपए अनुदान राशि

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डेयरी योजना के 25 हितग्राहियों को वितरित की 13.63 लाख रूपए अनुदान राशि

by Bhupendra Sahu
  • हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री से वर्चुअल चर्चा के दौरान दिया धन्यवाद

रायपुर ।   राज्य में दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी के व्यवसाय को बढ़ावा देेने के लिए राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को इकाई लागत का 50 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को दो तिहाई अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में इस योजना के तहत गौठानों में डेयरी स्थापित करने वाले 25 हितग्राहियों को 13 लाख 63 हजार 500 रूपए की अनुदान सहायता राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की।

अनुदान  राशि

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गांवों में उत्पादित होने वाले दूध का वितरण आंगनबाड़ी और स्कूलों के मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में किया जाना चाहिए। जिससे बच्चों का कुपोषण दूर होगा और दूध उत्पादकों को भी अच्छा मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांकेर जिले के पोटगांव गौठान, कोण्डागांव के बोलबोला गौठान, बलौदाबाजार के पुरैना खपरी गौठान, दुर्ग के मोहलई गौठान एवं रायगढ़ के बनसियां गौठान में डेयरी चलाने वाले हितग्रहियों से चर्चा कर उन्हें राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई अनुदान राशि, दूध का गांवों में मिल रहे रेट, पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था की जानकारी ली।

डेयरी व्यवसाय से जुड़ी कांकेर जिला के पोटगांव गौठान के स्व-सहायता समूह की हितग्राही श्रीमती प्यारी टांडिया, श्रीमती भोज बेलोदिया, श्रीमती प्रेमिता भेड़िया और श्रीमती अंजू कुल्हरिया को भी आज अनुदान राशि प्राप्त हुई। प्रत्येक हितग्राही को 70 हजार रूपये की लागत के जर्सी नस्ल की दुधारू गाय एवं बछड़ा दिया गया है, जिसके लिए पशुधन विकास विभाग के मद से 46 हजार 620 रूपये और शेष राशि डीएमएफ मद से अनुदान में दी गई है। गाय-बछड़ा के लिए तीन महीने का दाना भी दिया गया है। दुधारू गाय प्राप्त होने से हितग्राही महिला श्रीमती अंजू कुल्हारिया ने खुशी का ईजहार करते हुए कहा कि प्रतिदिन 10 लीटर दूध मिलेगा जिसे कांकेर ले जाकर बेचेंगे तथा गाय के गोबर को अपने गांव के गौठान में बेचकर आमदनी प्राप्त करेंगे। राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनके द्वारा गाय-बछड़े की अच्छी तरह देखभाल की जायेगी।
पोटगांव गौठान में उपस्थित संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी ने गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गोधन न्याय योजना के एक हितग्राही श्री जनक राम साहू का परिचय कराते हुए यह जानकारी दी कि श्री साहू ने गोबर बेचकर 65 हजार रूपए की आय अर्जित की है, जिससे उन्होंने अपना घर बनाना शुरू किया है। अभी उन्हें गोबर बेचने के एवज में 25 हजार रूपए की राशि और प्राप्त होगी। श्री सोरी ने बताया कि गौठान में 40 स्व-सहायता समूह जुड़े हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More