Home » आदित्य ठाकरे का शिंदे गुट पर तंज, कहा-हमसे आंखें नहीं मिला पा रहे…किस मुंह से जाएंगे लोगों के सामने

आदित्य ठाकरे का शिंदे गुट पर तंज, कहा-हमसे आंखें नहीं मिला पा रहे…किस मुंह से जाएंगे लोगों के सामने

by Bhupendra Sahu

मुंबई । महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की सरकार बनने के बाद सियासी संग्राम तो थमता नजर आ रहा है। लेकिन शिवसेना के दो धड़ों में जुबानी जंग अभी जारी है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे शिंदे गुट के विधायकों पर लगातार हमलावर हैं। रविवार को उन्होंने तंज करते हुए कहा कि यह बागी विधायक हमसे तो आंख मिला नहीं पा रहे हैं, यह भला अपने विधानसभा क्षेत्र में क्या मुंह लेकर जाएंगे। यही नहीं उन्होंने विधायकों को दी गई बहुत ज्यादा सुरक्षा पर भी सवाल उठाए।

किस तरह लोगों का सामना करेंगे
आदित्य ठाकरे ने कहा कि आज विधानसभा भवन में पहुंचे शिंदे गुट के विधायक हमसे आंखें तक नहीं मिला पा रहे थे। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक आप लोग एक होटल से दूसरे होटल तक भागते रहेंगे? आखिर कभी तो इन विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में जाना होगा। तब यह लोग वहां पर क्या मुंह लेकर जाएंगे? किस तरह से क्षेत्र में लोगों का सामना करेंगे?
इतनी सुरक्षा तो कसाब को भी नहीं मिली थी
पूर्व मंत्री ने कहा कि जितनी सुरक्षा शिंदे गुट के विधायकों को मिली है तो इतनी सुरक्षा तो आतंकी कसाब के लिए भी नहीं लगाई गई। उन्होंने सवाल उठाया कि आपको किस बात का डर है? इस बात कि आपके कुछ विधायक भाग जाएंगे? किसलिए इतना ज्यादा डर? गौरतलब है कि बागी विधायक शनिवार शाम को ही गोवा से मुंबई लौटे हैं। रविवार को यहां पर विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ है, वहीं सोमवार को यहां पर फ्लोर टेस्ट होने वाला है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More