Home » ट-मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रामगढ़ पहुंचे, दी अनेक सौगातें

ट-मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रामगढ़ पहुंचे, दी अनेक सौगातें

by Bhupendra Sahu

मुख्यमंत्री ने आदिवासी कन्या आश्रम में जाकर बच्चियों से की मुलाकात
बालिका हॉकी टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर किया उत्साहवर्धन
रामगढ़ में उप-तहसील बनाने की घोषणा
रामगढ़ से कोटडोल तक 27 किमी. सड़क निर्माण कराया जाएगा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन होगा

 अभियान के दौरान आज कोरिया जिला के भरतपुर-सोनहत

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज कोरिया जिला के भरतपुर-सोनहत विधानसभा के दौरे पर थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ग्राम रामगढ़ पहुंचे। जहां हैलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। रामगढ़ में मुख्यमंत्री ने आदिवासी कन्या आश्रम का निरीक्षण किया, वहीं बालिका हॉकी टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं पर फीडबैक लेते हुए उनकी समस्या सुनी और समाधान किया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जनआकांक्षाओं के अनुरूप क्षेत्रवासियों को अनेक सौगातें दीं।

विधानसभा के दौरे पर थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ग्राम रामगढ़ पहुंचे
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणजन मुख्यमंत्री को अपनी समस्याएं बताने के साथ शासकीय योजनाओं से जुड़े अनेक किस्सों को साझा कर रहे हैं। आज रामगढ़ में भेंट मुलाकात के दौरान ग्राम सुंदरगढ़ की सुमंती ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि वे गौठान से जुड़कर वर्मी खाद बनाना शुरू किया। उनके समूह में 10 सदस्य हैं। समूह ने 916 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बेचकर 9 लाख 16 हजार रुपये कमाए। इनमें से समूह के प्रत्येक सदस्य को करीब 1 लाख रुपये मिले। इस आमदनी से उन्होंने अपने लिए सिलाई मशीन खरीदी और फिर अपने पति के दुकान खोलने में मदद की। आज फेब्रिकेशन दुकान से भी 10 हजार रुपये मासिक आमदनी हो जाती है। इस तरह गौठान से न केवल से जुड़े सदस्यों का लाभ होता है बल्कि पूरे परिवार की आजीविका सुदृढ़ हुई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More