Home » छावनीवासियों को मिली इंग्लिश मिडियम स्कूल की सौगात, जल्द होगा शुरू

छावनीवासियों को मिली इंग्लिश मिडियम स्कूल की सौगात, जल्द होगा शुरू

by Bhupendra Sahu

भिलाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छावनी को आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बना दिया गया है। इसके साथ ही अब जल्द ही यहां स्कूल में बच्चों का प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। छावनी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए यह बड़ी सौगात है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने यह सौगात क्षेत्र के बच्चों के बेहतर भविष्य केे लिए दी है। 25 जून दोपहर दो बजे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव छावनी स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने छावनी स्कूल के शिक्षकों से मुलाकात की और स्कूल के संबंध में पूरी जानकारी ली। शिक्षकों ने स्कूल के बारे में बताया कि कितने क्लास है, कितना विद्यार्थी है आदि। इसके साथ ही विधायक देवेंद्र यादव का शिक्षकों ने आभार जताया कि इस स्कूल को आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाया गया है। इससे क्षेत्र के बच्चों को काफी लाभ होगा। जिन बच्चों के पालक उन्हें प्राइवेट स्कूल में पढ़ा नहीं पाते थे, अब वे इस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए भिलाई नगर विधायक का पूरा सहयोग रहा।

जनता की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने विशेष तौर पर इस स्कूल को अंग्रेजी माध्यम में बदलने के लिए सीएम भूपेश बघेल से मांग किए थे। जनता की मांग को देखते हुए सीएम ने स्कूल को अंग्रेजी माध्यम बना दिया है। अब अंग्रेजी माध्यम स्कूल के अनुसार स्कूल में इसी सत्र से कुछ दिनों में प्रवेश लेना भी शुरू कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी का जायजा लेने के लिए विधायक देवेंद्र यादव स्कूल पहुंचे। जहां शिक्षकों ने बताया कि पूरी तैयारी हो गई है। हजारों की संख्या में शामिल हुए क्षेत्र के लोगों ने भी विधायक देवेंद्र यादव का आभार जताया और कहा कि भूपेश है तो भरोसा और देवेंद्र है तो पूरा विश्वास है।

सीएम की पहल से जनता की मांग हुई पूरी
छावनी क्षेत्र की जनता ने मांग की थी कि उनके क्षेत्र में भी एक आत्मानंद स्कूल खोला जाए। क्योंकि छावनी क्षेत्र में अधिकांश लोग सामान्य परिवार के हैं। जो अपने बच्चों को बड़े प्राइवेट इंग्लिश मिडियम स्कूल में नहीं पढ़ा पाते हैं। इसलिए जनता की मांग पर छावनी स्कूल को अंग्रेजी माध्यम बनाया गया है। हमारे मुखिया प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के समक्ष हमने जनता की मांग रखी, जिसे उन्हें तत्काल स्वीकार किया और स्कूल की घोषणा करने के साथ ही प्रवेश भी अब जल्द प्रारंभ कर दिया जाएगा।
देवेंद्र यादव, विधायक भिलाईनगर

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More