अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की तबियत बिगड़ गई है. वे इन दिनों सरगुजा दौरे पर हैं. गुरुवार रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
जानकारी के मुताबिक, मंत्री अमरजीत की तबियत अब ठीक है. किसी तरह की चिंता की बात नहीं है. भगत गुरुवार को अंबिकापुर के मल्टीपरपज स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होकर अपने घर लौट गए थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई. जिन्हें आधी रात को अंबिकापुर के मिशन हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।
त्रिपाठी
000