Home » 13 देशों के राजदूतों के साथ भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने मुलाकात किया

13 देशों के राजदूतों के साथ भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने मुलाकात किया

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा को जाने अभियान के चौथे चरण में भाजपा मुख्यालय में 13 देशों के राजनयिकों के साथ मुलाकात किया। भाजपा को जाने अभियान दुनिया के अलग-अलग देशों को भाजपा से परिचय कराने का एक मुख्य उद्देश्य है जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुरू किया है। भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि अलग-अलग देशों की राजनीतिक व्यवस्था और राजनीतिक दलों के बीच बेहतर संवाद कायम हो सके ताकि हम एक दूसरे को समझ सके और उनके विजन से रूबरू हो सके। भारतीय जनता पार्टी एक स्वस्थ लोकतंत्र और एक दूसरे के सांस्कृतिक मेलजोल हो सके। भाजपा को जाने अभियान के चौथे चरण में भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ऑस्ट्रिया, क्रोएशिया, चेक रिपब्लिक, एस्टोनिया, फिनलैंड, लिथुआनिया, सर्बिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम, जमैका, मॉरिशस, नेपाल और थाईलैंड के राजनयिक उपस्थित थे।

भाजपा को जाने कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ पार्टी के विदेश विभाग के प्रभारी डॉ विजय चौथाईवाले और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर के साथ गुरुप्रकाश भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के विदेश विभाग के प्रभारी डॉ विजय चौथाईवाले ने किया वही कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजवर्धन सिंह राठौड़ ने किया। भाजपा को जाने कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस पर 9 अप्रैल 2022 को हुई थी। इसका दूसरा चरण 16 मई 2022 को और तीसरा चरण 4 जून 2022 को आयोजित किया गया था।

चौथे चरण के संवाद कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अब तक यूरोपियन यूनियन सहित दुनिया के 47 देशों के राजनयिकों के के साथ संवाद कर चुके हैं। भाजपा को जाने बैठक में अधिकांश राजनयिकों ने भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से देश के बीच जनसंपर्क सांस्कृतिक मेलजोल और अपने-अपने देशों की राजनीतिक पार्टियों के बीच संपर्क तथा विचार विनियम को अपने सुझाव रखें। सभी देशों के राजनयिकों ने भाजपा के संघर्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भूरी भूरी प्रशंसा किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More