Home » दादा-दादी हमेशा पोते-पोतियों की ‘बेहतर देखभाल करते हैं : सुप्रीम कोर्ट

दादा-दादी हमेशा पोते-पोतियों की ‘बेहतर देखभाल करते हैं : सुप्रीम कोर्ट

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर में अनाथ हुए 6 साल के लड़के का संरक्षण बृहस्पतिवार को उसके दादा-दादी को सौंपते हुए कहा कि भारतीय समाज में हमेशा दादा-दादी अपने पोते-पोतियों की ”बेहतर देखभाल करते हैं। लड़के के पिता और मां की मौत अहमदाबाद में क्रमश: 13 मई और 12 जून को हुई थी और बाद में गुजरात हाईकोर्ट ने लड़के की हिरासत उसकी मौसी को दे दी। न्यायमूर्ति एमआर शाह की अध्यक्षता वाली पीठ ने हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए कहा, ‘हमारे समाज में दादा-दादी हमेशा अपने पोते की बेहतर देखभाल करेंगे। वे अपने पोते-पोतियों से भावनात्मक रूप से अधिक करीब होते हैं और नाबालिग को दाहोद के मुकाबले अहमदाबाद में बेहतर शिक्षा मिलेगी।

बहरहाल, पीठ ने कहा कि मौसी के पास लड़के से मिलने का अधिकार हो सकता है और वह बच्चे की सुविधा के अनुसार उससे मुलाकात कर सकती है। अदालत ने कहा कि लड़के को दादा-दादी को सौंपने से इनकार करने का एकमात्र मापदंड आय नहीं हो सकती है। उच्च न्यायालय ने कहा था कि लड़का अपने दादा-दादी के साथ सहज है। हालांकि, उसने बच्चे का संरक्षण इस आधार पर मौसी को दे दिया था कि वह ‘अविवाहित है, केंद्र सरकार में नौकरी करती है और एक संयुक्त परिवार में रहती है, जो बच्चे की परवरिश के लिए अनुकूल होगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More