Home » भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 : कमलेश जैन नए फिजियो के रूप में भारत टीम से जुड़े

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 : कमलेश जैन नए फिजियो के रूप में भारत टीम से जुड़े

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। फिजियो कमलेश जैन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ जून को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय सीनियर टीम के सहयोगी स्टाफ के रूप में शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जैन कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व सहयोगी स्टाफ सदस्य हैं। उन्होंने नितिन पटेल की जगह ली है। अब उन्हें बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में स्थानांतरित कर दिया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जैन सोमवार (6 जून) को नई दिल्ली में भारतीय टीम में शामिल हुए।

केएल राहुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में करीब तीन घंटे तक अभ्यास किया और जैन ने खिलाडिय़ों की मदद की।
नई दिल्ली में पहले टी-20 के बाद, टीमें 12 जून को दूसरे मैच के लिए कटक, 14 जून को विजाग, 17 जून को राजकोट और 19 जून को बेंगलुरू की यात्रा करेंगी।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More