Home » देश में अब तक 194 करोड़ 27 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए गए

देश में अब तक 194 करोड़ 27 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए गए

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 194.27 करोड़ से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,47,93,056 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.45 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

भारत में सक्रिय मामले आज 26,976 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.06 प्रतिशत हैं।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.72 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 2,513 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,26,33,365 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,714 नए मामले सामने आएं।
पिछले 24 घंटों में कुल 3,07,716 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 85.32 करोड़ से अधिक जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.97 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.21 प्रतिशत है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More