Home » अग्नि-4 का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक टारगेट को भेदने में सक्षम… जानें इस स्वदेशी मिसाइल की ताकत

अग्नि-4 का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक टारगेट को भेदने में सक्षम… जानें इस स्वदेशी मिसाइल की ताकत

by Bhupendra Sahu

भारतीय सेना के लिए सोमवार को दिन एक खास उपलब्धि लेकर आया। भारतीय सेना को और अधिक ताकतवर बनाने वाली अग्नि 4 मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया गया। यह परीक्षण भारतीय सेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने किया। इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड पर सोमवार शाम 7:30 बजे किया गया।

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मिसाइल ने सभी मानकों को पूरा करते हुए टारगेट पर सटीकता से निशाना साधा। इस मिशाइल की सबसे बड़ी ताकत है इसकी मारक क्षमता। अग्नि 4 मिसाइल की रेंज 4 हजार किमी बताई जा रही है। सोमवार को इसकी सफल टेस्टिंग के बाद भारतीय सेना की ताकत अब और बढ़ गई है।
रक्षा मंत्रालय ने बयान में बताया परीक्षण के दौरान मिसाइल की तकनीकी, हमलावर टेक्नीक, नेविगेशन आदि मानकों की जांच की गई। बयान में यह भी कहा गया है कि यह एक रूटीन ट्रेनिंग लॉन्च थी, जिसमें सारे ऑपरेशनल पैरामीटर्स की फिर से जांच की गई है। मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल लॉन्च ने सभी परिचालन मानकों के साथ-साथ सिस्टम की विश्वसनीयता को भी पूरा किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More