Home » अगस्त से फुटबॉल लीग दोबारा शुरू करने की योजना बना रहा है यूक्रेन

अगस्त से फुटबॉल लीग दोबारा शुरू करने की योजना बना रहा है यूक्रेन

by Bhupendra Sahu

कार्डिफ । यूक्रेन देश पर रूस के हमले के बावजूद राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की की स्वीकृति के बाद अगस्त में प्रतिस्पर्धी फुटबॉल बहाल करने की योजना बना रहा है। यूक्रेन फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष आंद्रेय पावेल्को ने ‘एपीÓ को जेलेंस्की के अलावा फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा और यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था यूएफा के अधिकारियों के साथ अपनी बातचीत का खुलासा किया। बातचीत के दौरान यूक्रेन में पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबलों के सुरक्षित आयोजन के तरीके तलाशने पर चर्चा की गई।

यूक्रेन को फरवरी में अपनी लीग बीच में ही रोकनी पड़ी थी जब रूस ने उस पर हमला कर दिया था। राष्ट्रपति जेलेंस्की के अनुसार इस हमले में यूक्रेन के हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई और कई शहर तथा नगर मलबे के ढेर में तब्दील हो गए।
रूस ने पूर्व और दक्षिण में सैनिकों को फिर तैनात किया है लेकिन राजधानी कीव के निकट तथा अन्य स्थानों पर हमले कम हुए हैं। उम्मीद है कि खेल के बहाल होने से लोगों का हौसला मजबूत होगा। यूक्रेन रविवार को वेल्स को उसकी सरजमीं पर हराकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का प्रयास करेगा।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More