Home » सोनिया के बाद, प्रियंका गांधी भी हुईं कोरोना पॉजिटिव

सोनिया के बाद, प्रियंका गांधी भी हुईं कोरोना पॉजिटिव

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना पॉजिटिव होने के एक दिन बाद, उनकी बेटी एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी शुक्रवार को वायरस की चपेट में आ गईं हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने खुद को होम चरंटाइन किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कि उन्हें हल्के लक्षणों के साथ कोविड19 है। उन्होंने कहा, सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, मैं होम चरंटीन में हूं।

प्रियंका ने कहा, मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगी जो मेरे संपर्क में आए थे कि वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें
सोनिया गांधी को हल्का बुखार आया था और अगले दिन परीक्षण में वह कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं। उन्होंने भी चिकित्सकीय सलाह के अनुसार खुद को आइसोलेट कर लिया है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More