Home » केजीएफ 3 में ऋ तिक रोशन की एंट्री!

केजीएफ 3 में ऋ तिक रोशन की एंट्री!

by Bhupendra Sahu

यश की केजीएफ 2 जबसे रिलीज हुई है तभी से ही इस फिल्म का डंका खूब बज रहा है. अब तक ये फिल्म सिनेमाघरों में खूब धमाका कर रही है. कमाई के मामले में ये हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म के दोनों ही पार्ट जबरदस्त सफल रहे हैं लिहाजा अब केजीएफ 3 को लेकर तैयारियां चल रही है. इसी बीच खबर आ रही है कि केजीएफ 3 में यश के साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋ तिक रोशन नजर आएंगे.

अब सवाल ये कि क्या ऋ तिक रोशन वाकई केजीएफ 3 का हिस्सा बनने जा रहे हैं. दरअसल, खबर है कि फिल्म को लेकर काम चल रहा है. फिल्म से जुड़े लोगों की माने तो फिलहाल फिल्म के निर्देशक अपने दूसरे अहम प्रोजेक्ट सालार में जुटे हुए हैं. जैसे ही वो पूरा होगा उसके बाद केजीएफ के तीसरे पार्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा. तब ही फिल्म की कास्टिंग फाइनल होगी. लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो अंदर ही अंदर फिल्म की कास्टिंग पर काम शुरू कर दिया गया है और इस बार ऋ तिक रोशन को यश के साथ कास्ट करने पर विचार चल रहा है.
वैसे आपको बता दें कि ऋ तिक रोशन पहले भी साउथ में लीड रोल ठुकरा चुके हैं वो भी सुपरहिट फिल्म बाहुबली में. एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली में लीड रोल पहले ऋ तिक रोशन को ही ऑफर किया गया था. लेकिन उन्होंने इस रोल को करने से इंकार कर दिया जिसके बाद ये रोल साउथ स्टार प्रभास ने किया. इस फिल्म ने प्रभास की किस्मत बदल दी. फिल्म साउथ में ही नहीं बल्कि भारत में भी खूब छाई और इस फिल्म का डंका सात समंदर पार भी खूब बजा. बाहुबली जैसी फिल्म को ठुकराने के बाद अब देखना ये होगा कि ऋ तिर केजीएफ चैप्टर 3 में नजर आते हैं या नहीं.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More