Home » पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं

पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । देश में तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे लगातार 10वें दिन इनके दाम स्थिर रहे।अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते दिन 123.41 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर पहुंच चुके कच्चे तेल में आज गिरावट दर्ज की गयी। इंडियन ऑयल की अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 111.35 रुपये और 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर राज्यों में अलग-अलग हैं।
केंद्र सरकार ने 25 मई को आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कमश: 9.5 रुपये और सात रुपये तक गिर गए थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 116.03 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 115.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More