Home » महीने के पहले दिन राहत भरी खबर, सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

महीने के पहले दिन राहत भरी खबर, सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । 1 जून की सुबह बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। आम जनता को बढ़ती महंगाई में थोड़ी राहत दी गई है। सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की है। कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 135 रुपये प्रति सिलेंडर तक घटा दी है। इस बदलाव के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 2219 रुपये, कोलकाता में 2322 रुपये, मुंबई में 2171.50 रुपये और चेन्नई में 2373 रुपये होगी। हालांकि, कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, यानी वे यथावत रहेंगी। नई दरें आज एक जून 2022 से प्रभावी हो गई हैं।

बता दें कि ये कटौती 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई है, जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,354 रुपये से घटकर 2,219 रुपये हो गई है।
गौर हो कि अप्रैल, 2021 से अब तक रसोई गैस सिलेंडर के दाम 190 रुपये तक बढ़ चुके हैं। इससे पहले मार्च 2022 में भी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा हुआ था। उससे पहले 6 अक्टूबर को घरेलू गैस की कीमत में 50 रुपए तक का उछाल आया था।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More