Home » जुग जुग जीयो में डांस नंबर करेंगी एल्नाज नोरौजी

जुग जुग जीयो में डांस नंबर करेंगी एल्नाज नोरौजी

by Bhupendra Sahu

वरूण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुगजग जीयो में अभिनेत्री एल्नाज नोरौजी डांस नंबर करती नजर आएंगी। आइटम सॉन्ग को लेकर एल्नाज नोरौजी ने कहा, यह गाना फिल्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। अनिल सर और वरुण दोनों ही बेहद ऊर्जावान हैं। शूट बहुत मजेदार था और गाना बहुत ही शानदार है। मुझे धर्म प्रोडक्शन का हिस्सा बनने पर गर्व है।

हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में आइटम सॉन्ग की झलक दिखाई गई है। जिसमें एलनाज अनिल कपूर और वरुण धवन के साथ डांस करती दिख रही हैं।
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित जुग जुग जीयो में कियारा आडवाणी, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली भी हैं।
राज मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More