नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के गंजाम जिले में हुई एक भीषण दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया; मैं ओडिशा के गंजाम जिले में एक भीषण दुर्घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। इस दु:खद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि जो लोग घायल हुए हैं, वे जल्द स्वस्थ हो जाएं