Home » एक पैर से स्कूल जाने को मजबूर सीमा की मदद को आगे आए सोनू सूद, बोले- टिकट भेज रहा हूं

एक पैर से स्कूल जाने को मजबूर सीमा की मदद को आगे आए सोनू सूद, बोले- टिकट भेज रहा हूं

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। बिहार के जमुई की रहने वाली सीमा नाम की एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गरीब परिवार की 10 साल की इस बच्ची का एक पैर हादसे में कट चुका है, ऐसे में वो एक पैर से पैदल चलकर स्कूल जाती है। एक किमी तक एक पैर से चलकर जाने का उसका वीडियो देखकर कई लोग उसकी मदद को आगे आए हैं तो वहीं अब एक्टर सोनू सूद ने उसका इलाज कराने का वादा किया है।

सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर सीमा के वीडियो को शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि वो कैसे एक पैर से चलकर स्कूल तक जाती है। सोनू सूद ने इसे शेयर करते हुए लिखा है- अब यह अपने एक नहीं दोनो पैरों पर क़ूद कर स्कूल जाएगी। टिकट भेज रहा हूँ, चलिए दोनो पैरों पर चलने का समय आ गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More