Home » 27 मई को केरल में दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने सामान्य बारिश होने की जताई संभावना

27 मई को केरल में दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने सामान्य बारिश होने की जताई संभावना

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक पिछले कुछ दिनों में मौसम ने एकदम से करवट ली है। बिन मौसम बरसात की वजह से कई राज्यों में तापमान एकदम से लुढ़का है। ऐसे में मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि केरल में 27 मई से मानसून दस्तक दे सकता है और यह हर बार के मुकाबले थोड़ा जल्दी होगा। आईएमडी मुंबई के प्रमुख जयंत सरकार ने बताया है कि इस बार मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद है। जयंत सरकार ने बताया है कि केरल में 99 फीसदी बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों में कोंकण और गोवा क्षेत्र में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

आज से शुरू हुआ नौतपा आपको बता दें कि केरल में भले ही दो दिन बाद से बारिश आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है, लेकिन उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का आगाज आज से होने की संभावना है, क्योंकि नौतपा की शुरुआत बुधवार से हो गई है। नौतपा यानि कि भीषण गर्मी के 9 दिन आज से शुरू हो गए हैं। इन 9 दिनों में लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से लोगों को थोड़ी सी राहत जरूर मिल सकती है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More