Home » पेट्रोल-डीजल के जारी हुए नए रेट, 43वें दिन भी स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल के जारी हुए नए रेट, 43वें दिन भी स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। पेट्रोल-डीजल को लेकर आज यानी शुक्रवार को भी राहत है। लगातार 43 वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता और आयातक देश है। यह अपनी तेल जरूरतों का 85 प्रतिशत आयात करता है और इसलिए आयात समता दरों पर खुदरा ईंधन की कीमतें रखता है। वहीं, आज भी देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.47 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.68 रुपये प्रति लीटर, जबकि सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपये है और डीजल ? 85.83 लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 105.41 रुपये (1.35 डॉलर) प्रति लीटर है। इसकी तुलना में पड़ोसी देशों में पेट्रोल कहीं सस्ता है। बांग्लादेश में पेट्रोल की कीमत 1.05 डॉलर प्रति लीटर, पाकिस्तान में 77 सेंट प्रति लीटर और श्रीलंका में 67 सेंट प्रति लीटर है।

पोर्ट ब्लेयर में एक लीटर पेट्रोल की की कीमत 91.45 रुपये है, जबकि डीजल बिक रहा है 85.83 रुपये लीटर
महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल की कीमत 123.47 तो डीजल का भाव 106.04 रुपये/लीटर
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत 122.93 रुपये तो डीजल का भाव 105.34 रुपये/लीटर
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51रुपये तो डीजल का भाव 104.77 रुपये/लीटर
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 118.14 रुपये तो डीजल 101.16 रुपये प्रति लीटर है
राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 118.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.92 रुपये में एक लीटर बिक रहा है।
झारखंड की राजधानी रांची में एक लीटर पेट्रोल के लिए 108.71 रुपये तो डीजल के लिए 102.02 खर्च करने पड़ रहे हैं।
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो डीजल 101.06 रुपये
चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110.85 और डीजल की 100.94 रुपये है।
बेंगलुरु में पेट्रोल 111.09 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो डीजल 94.79 रुपये
कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो डीजल 99.83 रुपये
दिल्ली में पेट्रोल आज 105.41रुपये लीटर है तो डीजल 96.67 रुपये
अहमदाबाद में आज पेट्रोल 105.08 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है तो डीजल 99.43 रुपये।
चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 104.74 रुपये लीटर है तो डीजल आज बिक रहा है 90.83 रुपये प्रति लीटर
आगरा में पेट्रोल 105.03 रुपये है तो डीजल 96.58 रुपये लीटर
लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 105.25 रुपये लीटर है तो डीजल की कीमत 96.83 रुपये प्रति लीटर है।
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढऩी शुरू हुई थीं। कंपनियों ने 45 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आई है। इसके बाद से लगातार 37 दिन तक इसमें शांति है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More