Home » हार के बाद केएल राहुल के चेहरे पर दिखी टेंशन, इन पर फोड़ा ठीकरा

हार के बाद केएल राहुल के चेहरे पर दिखी टेंशन, इन पर फोड़ा ठीकरा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । आईपीएल 2022 में मंगलवार को केएल राहुल की कप्तानी वाली लखऊ सुपर गेंट टीम को गुजरात टाइटन के खिलाफ 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने गुजरात टाइटन्स को 144 रनों पर रोक दिया था, लेकिन जवाब में पूरी टीम महज 82 रनों पर सिमट गई।केएल राहुल ने गेंदबाजों को पूरा श्रेय दिया लेकिन हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, हम सभी को पता है कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं है। हमने यहां जो पिछले दो या तीन मैच खेले उसमें ऐसा ही हुआ। हमें पता था कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए चुनौतीपूर्ण है। लेकिन मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छी गेंदबाजी की। राहुल ने कहा, किसी भी पिच पर विरोधी टीम को 150 रन से कम के स्कोर पर रोकना सराहनीय है। हमें हालांकि बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। कुछ खराब शॉट चयन और रन आउट से स्थिति और खराब हो गई। उम्मीद करते हैं कि इस मुकाबले से सबक लेंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More