Home » लॉक अप के विनर बनते ही फूट-फूटकर रोये मुनव्वर फारुखी, ट्रॉफी के साथ मिली ये चीजें

लॉक अप के विनर बनते ही फूट-फूटकर रोये मुनव्वर फारुखी, ट्रॉफी के साथ मिली ये चीजें

by Bhupendra Sahu

70 दिनों के कड़े संघर्ष के बाद मुनव्वर फारूकी जीत गए हैं। वह लॉक अप के विनर बन गए। आप सभी जानते ही होंगे मुनव्वर फारूकी को शुरू से ही गेम का मास्टरमाइंड बताया जा रहा था। ऐसे में कई लोग पहले ही मुनव्वर को शो का विनर मान चुके थे और मुनव्वर सबकी उम्मीदों पर खरे उतरे और अंत में शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आप सभी को बता दें कि स्टैडअप कॉमेडियन से लेकर लॉक अप का विनर बनने तक मुनव्वर ने एक लंबा सफर तय किया है। जी हाँ और लॉक अप में एंट्री लेते ही मुनव्वर ने लोगों को अपना रियल साइड दिखाया।

केवल इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर शॉकिंग खुलासा भी किया। वैसे शो की ट्रॉफी के अलावा मुनव्वर को 20 लाख रुपये कैश प्राइज मनी, एर्टिगा और इटली ट्रिप पर जाने का मौका भी मिला है। आप सभी को पता हो कुछ वक्त से मुनव्वर कई सारी मुसीबतों से गुजरे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मुनव्वर के अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है। ट्रॉफी जीतने के बाद मुनव्वर के चेहरे की मुस्कान बता रही है कि वो अपनी जीत का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ट्रॉफी जीतने के बाद मुनव्वर ने शो और उनके फैंस का शुक्रिया भी अदा किया और रोने लगे।

आपको बता दें कि प्रिंस नरूला शो में कंगना रनौत के हुकुम का इक्का बन कर आये थे और 4 रियलिटी शोज के विनर रह चुके प्रिंस ने शो में आते ही सबकी नाक में दम करना शुरू कर दिया था। हालाँकि अब प्रिंस को एकता कपूर के साथ काम करने का मौका मिला है। आपको बता दें कि पायल रोहतगी और मुनव्वर फारूकी लॉक अप के टॉप 2 फाइनिलस्ट बने और फिनाले में आने के बाद कंगना रनौत ने दोनों के ही गेम और पर्सनैल्टी की जमकर तारीफ की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More