Home » फरहान की पत्नी शिबानी ने शेयर की गुड न्यूज़

फरहान की पत्नी शिबानी ने शेयर की गुड न्यूज़

by Bhupendra Sahu

फरहान अख्तर को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल जल्द हआ आप फरहान को मार्वल की नई सीरीज मिस मार्वल में देखने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि अभिनेता इसी साल फरवरी में शिबानी दांडेकर के साथ निकाह पढ़ा हैं। इन सभी के बीच एक बार फिर से फरहान के फैंस के लिए गुड न्यूज आई है। जी दरअसल एक्टर मार्वल की नई सीरीज मिस मार्वल में नजर आएंगे। वहीँ इस खबर को शेयर कर उनकी पत्नी ने इसपर रिएक्ट किया है।

जी दरअसल शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस पोस्ट के अनुसार फरहान अख्तर मिस मार्वल के कलाकारों का हिस्सा होंगे और मार्वल स्टूडियोज की पहली मुस्लिम सुपरहीरो सीरीज मिस मार्वल में वो नजर आएंगे। बताया जा रहा है यह इमान वेल्लानी को कमला खान के रूप में दिखाएगा, जो जर्सी सिटी में पली-बढ़ी एक मुस्लिम अमेरिकी किशोरी है। फरहान अख्तर का क्या होगा रोल?- खबरों के अनुसार अब तक मिस मार्वल में फरहान अख्तर के किरदार का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका गेस्ट अपीयरेंस होगा, लेकिन ये काफी मजबूत और अहम किरदार होने वाला है।

आप देख सकते हैं इस बड़ी खबर को शेयर कर शिबानी दांडेकर ने कैप्शन में लिखा, यह!!! इसके लिए इंतजार नहीं कर सकती!! मार्वल यूनिवर्स का हिस्सा बनने वाले पहले मुख्यधारा के भारतीय एक्टर! आप पर गर्व है। आप सभी को पता हो शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर ने इसी साल 19 फरवरी को खंडाला में जावेद अख्तर-शबाना आज़मी के फार्महाउस में निकाह किया था और उस निकाह की तस्वीरें वायरल होते ही शिबानी के प्रेग्नेंट होने की खबरों ने तूल पकड़ा था। हालांकि ऐसा कुछ नहीं था।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More