Home » सेवाओं का निर्यात 2021-22 में रिकॉर्ड 254.4 अरब डालर

सेवाओं का निर्यात 2021-22 में रिकॉर्ड 254.4 अरब डालर

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । भारत से सेवाओं का निर्यात वर्ष 2021-22 में 254.4 अरब डालर की नयी ऊंचाई पर पहुंचकर 2019-20 के 213.2 अरब डालर के पिछले कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च 2022 में सेवा निर्यात 26.9 अरब डालर का रहा जो अबतक का सर्वोच्च मासिक निर्यात है।

मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक वर्ष के दौरान दूरसंचार, कंप्यूटर, सूचना सेवाएं, अन्य व्यवसायिक सेवाओं और परिवहन क्षेत्र ने सेवा निर्यात को नयी ऊंचाई पर पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान किया है। बयान के मुताबिक 31 मार्च 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष में भारत का वस्तु एवं सेवाओं का निर्यात कुल मिलाकर 676.2 अरब डालर रहा जोकि एक नया कीर्तिमान है।
कोविड से पहले 2019-20 में भारत का वस्तु और सेवाओं का निर्यात कुल मिलाकर 526.6 अरब डालर था। कोविड से प्रभावित 2020-21 में सम्मलित निर्यात घटकर 497.9 अरब डालर रहा था।
वर्ष 2021-22 में वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात करीब 422 अरब डालर के बराबर रहा।
मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष के पहले महीने में वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात 38.19 अरब डालर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा जिसे वित्त वर्ष के दौरान निर्यात क्षेत्र के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More