Home » कोटक महिंद्रा बैंक ने शांति एकम्बरम को बनाया पूर्णकालिक निदेशक

कोटक महिंद्रा बैंक ने शांति एकम्बरम को बनाया पूर्णकालिक निदेशक

by Bhupendra Sahu

मुंबई । कोटक महिंद्रा बैंक ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने शांति एकम्बरम को पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। उन्हें तीन वर्ष के लिए नियुक्त करने का फैसला किया गया है जो 01 नवंबर 2022 से प्रभावी होगा। बैंक की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुश्री एकम्बरम की निदेशक मंडल में नियुक्ति के लिए अभी भारतीय रिजर्व बैंक का अनुमोदन लिया जाना है।

बैंक ने यह भी बताया कि के.वी.एस मानियन को और तीन वर्ष के लिए पूर्णकालिक निदेशक बनाए रखने का फैसला किया है। उनकी दोबारा नियुक्ति 01 नवंबर से किए जाने का प्रस्ताव है। उनका वर्तमान कार्यकाल 31 अक्टूबर को पूरा हो रहा है। इस मामले में भी रिजर्व बैंक की मंजूरी ली जानी बाकी है।
बयान के अनुसार बैंक ने गौरांग शाह को पूर्णकालिक निदेशक और निदेशक पद पर दोबारा ना नियुक्त किए जाने के आग्रह को स्वीकार कर लिया है। श्री शाह का वर्तमान कार्यकाल 31 अक्टूबर 2022 को समाप्त हो रहा है।
हलांकि श्री शाह कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, कोटक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड, कोटक महिंद्रा (ब्रिटेन) लिमिटेड, कोटक महिंद्रा इंक. और कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट (सिंगापुर) प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक के रूप में बने रहेंगे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More