बॉलीवुड में दंगल गर्ल के तौर पर जानी जाने वाली फातिमा सना शेख अक्सर अपनी पर्सनल प्रोफेशनल लाइफ के चलते चर्चा में रहती हैं. जी हाँ और उनसे जुड़ा कोई-न-कोई मामला सुर्खियों में रहता है. अब इन दिनों अभिनेत्री का नाम आमिर खान संग जुड़ा है और दोनों की शादी की खबरें तेज बनी हुईं हैं. अब तक कई बार उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो चुकीं हैं और उन तस्वीरों न लोगों के होश उड़ा दिए हैं. जी हाँ, अब इन सभी के बीच एक और तस्वीर चर्चाओं में है.
जी दरअसल इस तस्वीर में एक्ट्रेस बिल्कुल देहाती महिला की तरह दिख रही हैं. आप सभी को हम यह भी बता दें कि ये तस्वीरें फातिमा के इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल हो रही हैं. इनमे एक्ट्रेस को साड़ी में देखा जा सकता है और इस दौरान वो जमीन पर बैठकर चकली में कुछ दरती नजऱ आ रही हैं. आप देख सकते हैं आसपास बांस से बनी चीजें पुराने जमाने के दरवाजे दिख रहे हैं. वहीँ दूसरी तस्वीर ब्लैक-एंड-व्हाइट है और तीसरी तस्वीर में फातिमा गाड़ी में हर्षवर्धन कपूर के साथ बैठी दिख रही हैं. आप देख सकते हैं इसमें उनके सामने एक बड़ा सा कैमरा लगा हुआ है. आपको हम यह भी बता दें कि उनकी ये तस्वीरें फिल्म थार से सामने आयी हैं. जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं.
हालाँकि इन तस्वीरों को देखने के बाद अदाकारा के फैंस ने एक्ट्रेस की तस्वीरों पर लाइक्स कमेंट्स की बारिश कर डाली है. आप देख सकते हैं एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, थोड़ा थोड़ा फोटोज फ्रॉम द शूट. इसी के साथ उन्होंने थार का हैशटैग भी इस्तेमाल किया है जो उनकी आने वाली फिल्म का नाम है. यह फिल्म 06 मई, 2022 को पर्दे पर रिलीज होगी.