इन दिनों साउथ फिल्मों के चलते बॉलीवुड का रौब कम होने लगा है और अब फैंस के बीच बॉलीवुड का दबदबा कम दिखने लगा है। जी हाँ, आज के समय में दर्शकों को साउथ फिल्में ज्यादा पसंद आ रही हैं और बॉलीवुड कम। बॉलीवुड में अब दम नहीं रहा और यह हम नहीं बल्कि लोगों का कहना है। कुछ समय पहले ही आपने देखा होगा फिल्म पुष्पा द राइज- पार्ट 1, आरआरआर केजीएफ चैप्टर 2 ने पर्दे पर खूब धमाल मचाया जबकि बॉलीवुड की कुछ फिल्मों को रिस्पॉन्स नहीं मिला है।
अब इन्ही कुछ चीजों को लेकर दबंग खान ने बॉलीवुड को सलाह दी है, जो तेजी से वायरल हो रही है। जी दरअसल सलमान खान ने कहा कि, निर्माताओं को अच्छी फिल्में बनाने पर अपना पूरा फोकस करना देना चाहिए। जिससे लोग प्रभावित होकर फिर से उनकी फिल्में देखेंगे। आप सभी को हम यह भी बता दें कि सलमान ने कहा, दर्शकों को ऐसी फिल्में देने की जरूरत है, जैसी आज की मास आडियंस देखना चाहती है। हालांकि अगर कोई यह बोलकर फिल्म बनाता है कि उनकी फिल्म मास आडियंस वाली फिल्म है, तो उसका ये मतलब नहीं है कि वह मास फिल्म है। वह फिल्म फिल्मकार के दिमाग नजरिए से मास फिल्म हो सकती है, लेकिन दर्शक उसे कैसे किस सोच के साथ देखेंगे यह किसी को नहीं पता। इसलिए फिल्म अच्छी सेंसिबल बनाओ। फिर उसको मास क्लास दोनों देखेंगे।
वहीँ दूसरी तरफ अब अभिनेता की बातों पर फैंस ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है और सभी सलमान को बेहतरीन और सही कहने वाला अभिनेता कह रहे हैं।
00