Home » सनी ने खऱीदा आलीशान बंगला….! कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

सनी ने खऱीदा आलीशान बंगला….! कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

by Bhupendra Sahu

सनी लियोनी अपने वर्क फ्रंट पर बहुत सक्रीय रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ में भी वे मस्ती का वक़्त निकाल लेती हैं. अभिनेत्री को फैमिली संग टाइम स्पेंड करना अच्छा लग रहा है. सोशल मीडिया पर वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से फैंस को हमेशा अपडेट रखती हैं. अभिनेत्री ने बीते वर्ष मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खऱीदा था. जिसका मूल्य बहुत ज्यादा था. अब सनी लियोनी की नेट वर्थ को लेकर नया खुलासा सुनने के लिए मिला है. कुछ रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि अभिनेत्री का ये बंगला 16 करोड़ का है. अब इसपर सनी ने रिएक्ट कर दिया है.

सनी ने किया रिएक्ट: सनी ने हालिया साक्षत्कार में इस बारे में कहा है कि- मुझे लगता है कि ये मीडिया का काम है कि वो कोई भी आंकड़े साझा करने से पहले वैरिफाई कर दें. किसे फर्क पड़ता है कि कोई अपने घर पर कितना खर्च कर रहा है. कभी-कभी लोग बिना बात का मुद्दा बनाने का काम करते है. मुझे लगता है कि अगर मेरी फैमिली को घर अच्छा लगा है तो हमें और किसी बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है. हमने अपने लिए और अपने बच्चों के लिए वो घर चुना जो हम चाहते थे. हम इस बात से बेहद ही खुश हैं.

जब सनी से पूछा गया कि वे अफवाहों को किस तरह लिया जाता है. इसपर सनी ने बोला है कि- आपको ऐसी खबरों को अधिक भाव नहीं देना होता है और जाने देना होता है. आगे बढ़ जाना ही अच्छा है. यदि कोई चीज ऐसी है जो मेरे बच्चों के लिए नुकसानदेह नहीं है तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. सनी लियोनी अपनी फैमिली संग शूटिंग से समय निकालकर ट्रिप्स पर जाना पसंद करती हैं. इस दौरान की वे तस्वीर और वीडियोज भी साझा करती रहती हैं. सनी ने डेनियल वेबर से वर्ष 2011 में विवाह किया था. सनी ने एक बेटी को गोद लिया था जिसका नाम निशा है. इसके अलावा अशर और नोह नाम के उनके दो बेटे भी हैं.
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More