Home » वार्ड 47 में वोरा ने लगाई चौपाल : सड़क निर्माण करने 10 लाख रुपए की मंजूरी दी

वार्ड 47 में वोरा ने लगाई चौपाल : सड़क निर्माण करने 10 लाख रुपए की मंजूरी दी

by Bhupendra Sahu
  • रायपुर नाका वार्ड 47 में समस्याओं का जायजा लेने विधायक वोरा ने लगाई चौपाल

दुर्ग। विधायक अरुण वोरा ने आज रायपुर नाका वार्ड 47 का दौरा कर वार्डवासियों की समस्याओं की जानकारी ली। यहां के नागरिकों ने भूमि का पट्‌टा दिलाने, सड़क व नाली निर्माण के साथ ही सामुदायिक भवन निर्माण और खेल मैदान विकसित करने की मांग की। वार्ड में सड़क निर्माण करने वोरा ने मौके पर ही विधायक निधि से 10 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी। वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम कमिश्नर हरेश मंडावी से चर्चा करते हुए कहा कि वार्डवासियों की दूसरी मांगों और समस्याओं से संबंधित सभी विकास काम नगर निगम के माध्यम से तत्काल पूरा कराया जाए। वार्ड में लगे बोर पंप में सुरक्षा के उपाय नहीं किये गए हैं। यहां कभी भी करंट फैल जाता है। वोरा ने निगम अफसरों को इसकी जानकारी देते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिये हैं।

सबसे ज्यादा मांग पट्‌टा देने की मांग के साथ वार्ड में खेल मैदान का निर्माण कराने की मांग प्रमुखता से की गई। इसके अलावा वार्ड में सड़क-नाली निर्माण कार्य कराना जरूरी है। सामुदायिक भवन की जरूरत भी बताई गई। वोरा ने कहा कि 23 करोड़ रुपए की राशि मिली है, सभी 60 वार्डों से विकास कार्य कराए जाएं। राशि का सदुपयोग होना चाहिए। ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके। चौपाल में निगम के एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, कांग्रेस नेता देव कुमार जंघेल, पूर्व निगम सभापति डॉ देव नारायण तांडी, जयसुंदर तांडी, निगंम के स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, कन्या ढीमर, उर्वशी साहू सहित अ्न्य नागरिक मौजूद थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More