Home » 3 करोड़ के डामरीकरण कार्य से शहर की आंतरिक सड़कें होंगी सुगम… 15 जून से पहले कार्य पूर्ण करवाने विधायक वोरा ने दिए निर्देश

3 करोड़ के डामरीकरण कार्य से शहर की आंतरिक सड़कें होंगी सुगम… 15 जून से पहले कार्य पूर्ण करवाने विधायक वोरा ने दिए निर्देश

by Bhupendra Sahu

दुर्ग। शहरी क्षेत्र में लगातार हो रहे बड़े विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा 60 वार्डों के आंतरिक विकास हेतु भी सक्रिय हैं। शासन से आंतरिक सड़कों के डामरीकरण के लिए 3 करोड़ की स्वीकृति दिलाने के बाद उन्होंने महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगम आयुक्त हरेश मंडावी से चर्चा करते हुए कहा कि शासन स्तर पर राशि की कहीं कमी नहीं आने दी जा रही है किंतु जनता को समय पर विकास कार्यों का लाभ मिलना चाहिए।

शहर में डामरीकरण करवाने विभिन्न सड़कों के लिए आवश्यक 3.07 करोड़ की राशि स्वीकृत करवाई गई है जिसके लिए अति आवश्यक है कि पहली बरसात होने के पूर्व ही डामरीकरण के कार्य पूर्ण करवा लिए जाएं। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि जल कर्म विभाग से समन्वय बनाते हुए अमृत मिशन के कार्यों को सड़क निर्माण से पहले ही पूर्ण किया जाए ताकि राजेन्द्र पार्क से स्टेशन रोड निर्माण में हुई त्रुटि की पुनरावृत्ति ना हो।

गौरतलब है कि लोनिवि द्वारा डामरीकरण कराए जाने के एक सप्ताह के भीतर ही अमृत मिशन की ठेका एजेंसी द्वारा सड़क की खुदाई कर दी गई थी जिसपर वोरा ने कड़ी नाराजगी जताई थी। वर्तमान में इमली झाड़ वार्ड क्रमांक 6 में 19.50 लाख, मान होटल से हरना बांधा मुक्तिधाम तक 18.78 लाख, धमधा नाका से पायल मेडिकल होते हुए आयुर्वेदिक अस्पताल तक 25.50 लाख, सूर्या होटल से शहीद भगत सिंह स्कूल तक 34.86 लाख, राम मंदिर से दुर्गा मंदिर होते हुए तमेर पारा चौक तक 26.14 लाख, सत्ती चौरा से पुराना बस स्टैंड 30.98 लाख, बस स्टैंड से फरिश्ता काम्प्लेक्स 23.24 लाख समेत कुल 21 वार्डों की जनता को लाभान्वित करने 18 सड़कों के डामरीकरण हेतु वोरा की पहल पर 3.07 करोड़ की राशि नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया द्वारा स्वीकृत की गई है। निविदा प्रक्रिया होने के बाद भी अमृत मिशन के काम पेंडिंग होने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। विधायक अरुण वोरा ने जल्द से जल्द समन्वय बना कर महीने भर में काम पूरा करवाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More