IPL 2022 में बड़ी खबर सामने आ रही है। रविन्द्र जडेजा ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। 6 हार के बाद रविन्द्र जडेजा काफी दबाव में दिख रहे थे और इसका असर उनकी बल्लेबाजी में भी साफ देखा जा रहा था। इसके बाद मैनेजमेंट ने महेंद्र सिंह धोनी फिर से टीम की कमान सौंप दी है। आगे के मैचों में अब महेन्द्र सिंह धोनी कप्तानी करते नजर आएंगे।
बता दें आईपीएल शुरू होने के पहले अचानक धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद इस सीजन में चेन्नई की मौजूदा टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। हालांकि मुबंई का प्रदर्शन उससे भी खराब है। लगातार हार के कारण रविन्द्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। शनिवार को उन्होंने टीम मैनेजमेंट को अपनी कप्तानी छोड़ने का फैसला बता दिया। इसके बाद अब चेन्नई की कमान अब फिर से धोनी के हाथों में आ गई है। धोनी बतौर कप्तान रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में उतरेंगे। बता दें धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार खिताब जीता। धोनी की अगुआई में चेन्नई नेअब तक 121 मैच जीते हैं।
कप्तानी छोड़ने के बाद रविन्द्र जडेजा ने कहा कि वे खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं इसलिए कप्तानी से हटने का फैसला किया है। बता दें जडेजा ने मौजूदा सीजन में अब तक केवल 112 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में भी जडेजा कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने 8.19 की इकॉनमी रेट से अब तक केवल पांच विकेट लिए हैं।