Home » एक्सीडेंट के बाद मलाइका ने शेयर की तस्वीर, माथे पर दिखे निशान

एक्सीडेंट के बाद मलाइका ने शेयर की तस्वीर, माथे पर दिखे निशान

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा 2 अप्रैल को एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक और काम पर वापस आ चुकी है। अभिनेत्री ने एक्सीडेंट के बुरे अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा भी किया था। अब मलाइका ने एक फोटोज साझा की है, इसमें अभिनेत्री को एक्सीडेंट के दौरान लगी चोट साफ दिखाई दे रही है।

तस्वीर में मलाइका कार में बैठी हुई दिखाई दे रही है। अभिनेत्री ने को खुला छोड़ा हुआ है और काला चश्मा पहना हुआ है। एक्ट्रेस जूस पीती हुई नजऱ आ रही है। अभिनेत्री के माथे पर आइब्रो के मध्य लगी चोट का निशान साफ दिखाई आ रहा है। फैंस इस फोटोज को खूब पसंद कर रहे हैं और मलाइका को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
खबरों की माने तो 2 अप्रैल को महाराष्ट्र के खोपोली में एक्सप्रेस-वे पर मलाइका का बुरी तरह से एक्सीडेंट हुआ था। एक्सप्रेस-वे पर तीन गाडिय़ां टकरा गई थीं और मलाइका की गाड़ी बीच में फस गई थी। एक्सीडेंट के उपरांत एक्ट्रेस आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More