Home » सेठी स्पोर्ट्स ने जीती क्रैगबज अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी

सेठी स्पोर्ट्स ने जीती क्रैगबज अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । क्रैगबज अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सेठी स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने टीएनएम क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से हराकर आसान जीत हासिल की । टॉस जीतकर टीएनएम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैन ऑफ द मैच, रवि कुमार (3/14) और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज निर्भय डागर (2/8) की शानदार गेंदबाजी ने टीएनएम को 113 के स्कोर तक सीमित कर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मैन ऑफ द टूर्नामेंट मधुर यादव (51) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सेठी स्पोर्ट्स को मैच जीतने में मदद की।

स्कोर : टीएनएम क्रिकेट अकादमी : 35 ओवर में 113: प्रयास अग्रवाल 24 (50 बॉल, 3म4), रवि कुमार (3/14-2 मैडन), निर्भय डागर (2/8-5 मैडन)। सेठी स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी : 22.4 ओवर में 116/3: द्वीप गहलोत 26 (53 बॉल, 5म4), मधुर यादव 51 (54 बॉल, 10म4)
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More