मुम्बई । दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत में राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली हार के बाद कहा,मुझे लगता है कि उन्होंने बढिय़ा गेंदबाज़ी की लेकिन पॉवेल ने कहीं ना कहीं मैच को हमारे पक्ष में ला दिया था। तीसरे अंपायर को या किसी को भी उस नो गेंद को चेक करना चाहिए था लेकिन यह मेरे कंट्रोल में नहीं है तो मैं कुछ नहीं कर सकता।
पंत ने मैच के बाद कहा,ऐसा होना काफ़ी दुर्भाग्यपूर्ण है। हम और ज़्यादा बढिय़ा गेंदबाज़ी कर सकते थे लेकिन यह इस खेल का एक हिस्सा है। मैं अपने खिलाडिय़ों से कहूंगा कि ज़्यादा ना सोंचे और अगले मैच की तैयार करें।
00