Home » हमें पता था कि धोनी आखिरी गेंद खेले तो वह निश्चित मैच जिता देंगे : जडेजा

हमें पता था कि धोनी आखिरी गेंद खेले तो वह निश्चित मैच जिता देंगे : जडेजा

by Bhupendra Sahu

मुंबई । चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रवींद्र जाडेजा ने मुम्बई पर तीन विकेट से जीत दर्ज करने के बाद कहा, हम बहुत टेंशन में थे जैसे मैच जा रहा था लेकिन कहीं ना कहीं हम जानते थे कि बेहतरीन फीनिशर अभी वहां पर हैं और अगर वह आखिरी गेंद खेले तो वह निश्चित मैच जिता देंगे। धोनी ने दुनिया को दिखाया कि वह अभी भी यहां हैं और मैच खत्म कर सकते हैं।

धोनी के साथ बल्लेबाजी करने वाले ड्वेन प्रिटोरियस ने मैच के बाद कहा, शानदार अनुभव। वह मैच को खत्म करने में मास्टर हैं और उन्होंने एक बार दोबारा करके दिखाया। बुमराह पर बाउंड्री लगाने पर प्रिटोरियस ने कहा, मैं पहले ही ओवर में बुमराह के खिलाफ स्कूप लगाना चाहता था, लेकिन धोनी ने कहा, अभी रूको। मैंने इंतजार किया और अगले ओवर में मैंने कहा, अब मैं लगाने जा रहा हूं। उन्होंने कहा मारो, मैंने मारा। हम जानते थे कि हमें पांच बाउंड्री की जरूरत है और हमने कर दिखाया। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और खुश हूं कि टीम की जीत में योगदान दे पाया, उम्मीद है आगे हम कुछ और मैच जीतेंगे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More