Home » विराट कोहली ने धनंजय डी सिल्वा को दिया स्पेशल गिफ्ट, श्रीलंकाई खिलाड़ी ने इस मैसेज के जरिए जीता दिल

विराट कोहली ने धनंजय डी सिल्वा को दिया स्पेशल गिफ्ट, श्रीलंकाई खिलाड़ी ने इस मैसेज के जरिए जीता दिल

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली को क्रिकेट जगत किंग कोहली के नाम से भी जानता है। कोहली ने अपनी लाजवाब बल्लेबाजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोहा मनवाया है, यही वजह है मौजूदा समय में उनकी गिनती दुनिया के शीर्ष खिलाडिय़ों में की जाती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14 साल का अनुभव रखने वाले विराट कोहली अब मैदान के अंदर और बाहर युवाओं को प्रेरित करते हुए नजर आते हैं। युवा खिलाड़ी उनसे बात करने को बेताब रहते हैं, वहीं अगर किसी खिलाड़ी को कोहली की तरफ से कोई गिफ्ट मिल जाए तो वह बेहद खास पल हो जाता है।

रन मशीन विराट कोहली ने हाल ही में श्रीलंका के धनंजय डी सिल्वा को अपनी एक टेस्ट जर्सी गिफ्ट की है। डी सिल्वा ने इस गिफ्ट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है साथ ही उन्होंने विराट कोहली के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है।
विराट कोहली द्वारा मिली 18 नंबर की जर्सी की तस्वीर पोस्ट करते हुए धनंजय डी सिल्वा ने लिखा आप जो भी कर रहे हो, उसे पूरा करने में कभी भी पीछे मत हटो। जहां पर प्यार है, वहां पर ही प्रेरणा है। मुझे नहीं लगता है कि आप तब गलत हो सकते हो। इस गिफ्ट के लिए बहुत शुक्रिया, विराट कोहली। आप क्रिकेट के बेहतरीन एम्बेसडर हो। ऐसे ही कई पीढिय़ों को प्रेरणा देते रहिए।
श्रीलंकाई टीम ने आईपीएल शुरू होने से पहले भारत का दौरा किया था। धनंजय डी सिल्वा इस दौरान श्रीलंकाई टेस्ट टीम का हिस्सा थे। भारत दौरे पर लंका ने तीन टी20 और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली थी। भारत ने दोनों ही सीरीज में मेहमान टीम का सूपड़ा साफ किया था।
30 साल के धनंजय डी सिल्वा के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 40 टेस्ट, 56 वनडे और 23 टी20आई में कुल 4128 रन बनाने के साथ-साथ 62 विकेट भी लिए हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More