Home » सोने-चांदी में आई नरमी

सोने-चांदी में आई नरमी

by Bhupendra Sahu

मुंबई । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में आयी नरमी के साथ ही भारतीय मुद्रा की तुलना में डॉलर के कमजोर पडऩे के दबाव में सोने और चाँदी में गिरावट दर्ज की गयी है। आज सोना 441 रुपये और चाँदी 864 रुपये उतर गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.36 प्रतिशत टूटकर 1930.17 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिकी सोना वायदा 0.94 प्रतिशत फिसलकर 1930.86 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चाँदी हाजिर 0.50 प्रतिशत टूटकर 24.65 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।

घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 441 रुपये की गिरावट लेकर 51725 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना मिनी 359 रुपये टूटकर 51550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। इस दौरान चाँदी 864 रुपये फिसलकर 66625 रुपये प्रति किलोग्राम और चाँदी मिनी 775रुपये उतरकर 66885 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More