Home » कर्नाटक में बोले राहुल गांधी, राज्य में लोकतांत्रिक सरकार नहीं, इसे पैसों के दम पर बनाया गया

कर्नाटक में बोले राहुल गांधी, राज्य में लोकतांत्रिक सरकार नहीं, इसे पैसों के दम पर बनाया गया

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली (एजेंसी)। चुनाव में मिली पराजय के बाद कांग्रेस अब एक्टिव मोड में नजर आ रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं। कर्नाटक के दौरे पर बेंगलुर पहुंचे राहुल गांधी के निशाने पर बीजेपी सरकार रही। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में लोकतांत्रिक सरकार नहीं है और इसे पैसों के दम पर बनाया गया है।

बेंगलुरू में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा का जो लक्ष्य है वह गरीबों का पैसा छीनकर 3-4 सबसे बड़े उद्योगपतियों के हवाले करने का है। वह मूल रूप से फाइनेंशियल ट्रांसफर मैकेनिज्म है। गरीबों से पैसा लो और 2-4 उद्योगपतियों को दे दो, यह उनका सिस्टम है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More