Home » पोलैंड 2022 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई

पोलैंड 2022 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई

by Bhupendra Sahu

वारसॉ । पोलैंड ने खेले गए प्लेऑफ मुकाबले में स्वीडन को 2-0 से हराकर इतिहास में नौवीं बार और लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। कप्तान रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने 49वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए गोल दाग कर खाता खोला और फिर मिडफील्डर पियोट्र जिलिंस्की ने 72वें मिनट में स्वीडन के डिफेंस में सेंध लगा कर शानदार गोल दागा और स्कोर को 2-0 कर दिया। पोलैंड ने इसके बाद डिफेंस को मजबूत रखा और 2-0 से मैच जीत लिया।

पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज दुदा ने टीम को इस शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ब्रावो व्हाइट-रेड। पोलैंड सिर ऊंचा रख कर कतर जाएगा। एक बहुत अच्छे मैच बाद शानदार सफलता। यह योग्य जीत है। मुझे गर्व है। उल्लेखनीय है कि 2022 फीफा विश्व कप कतर में 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक खेला जाएगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More