वेलिंग्टन । आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के खेले जा रहे पहले सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया ने एलिसा हेली और रचेल हेंस 216 साझेदारी की बदौलत वेस्ट इंडीज को जीत के लिए 306 रन का लक्ष्य दिया हैं।
सुबह बारिश होने के कारण मैच को 45-45 ओवर कर दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया सलामी जोड़ी ने 23 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 124 रन बनाए। हीली ने 107 गेंदों पर 129 रन बनाए वहीं हैंस ने 100 गेंदों पर 85 रनों का योगदान दिया। इस जोड़ी स्पिनरों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए खुब रन बटोरे।
दोनों बल्लेबाजों की 216 रनों की साझेदारी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने 45 ओवर में तीन विकट पर 305 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर ने 32 ओवरों तक अपने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शामिलिया कोनेल ने 33वें ओवर में वेस्टइंडीज को हीली को आउट कर पहली सफलता दिलाई। शकेरा सेल्मैन ने छलांग लगाकर हीली का कैच पकड़ा।