Home » किसानों का फायदा सुनिश्चित कराने के प्रयास बढ़ाए जाएंगे : शिवराज

किसानों का फायदा सुनिश्चित कराने के प्रयास बढ़ाए जाएंगे : शिवराज

by Bhupendra Sahu

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनाज की कीमतों में हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रदेश के किसानों का ज्यादा से ज्यादा फायदा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास बढ़ाए जाएंगे। श्री चौहान ने कल मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि मध्यप्रदेश के किसान अधिक लाभान्वित हो, इसके लिए रणनीति पर अमल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनाज की कीमतों में हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रदेश के किसानों का ज्यादा से ज्यादा फायदा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास बढ़ाए जाएंगे। इस सिलसिले में वे आगामी 24 मार्च को नई दिल्ली में निर्यातकों के साथ बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ भी चर्चा की जाएगी। इस वर्ष मध्यप्रदेश में गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन होने जा रहा है। मध्यप्रदेश को अनाज और अन्य वस्तुओं के निर्यात से अधिक लाभ मिले इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नई दिल्ली में होने वाली बैठक निश्चित ही उपयोगी सिद्ध होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष ‘लोकल गोज ग्लोबल, दुनिया के लिए मेक इन इंडियाÓ के क्रम में 400 बिलियन डॉलर के वाणिज्यिक निर्यात का लक्ष्य तय किया है। केंद्र सरकार ने मुंबई में निर्यात बढ़ाने के उपायों पर चर्चा के लिए निर्यात संवर्धन परिषदों (ईपीसी), कमोडिटी स्टोरी एवं प्राधिकरणों और अन्य हितधारकों के साथ बैठक कर ठोस रणनीति के अमल को भी अंतिम रूप दिया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More