नई दिल्ली । शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां अपने कमाए मुनाफे का एक हिस्सा डिविडेंड के रूप में शेयरधारकों को देती हैं। कई कंपनियां अपने शेयरधारकों को तगड़ा डिविडेंड देने की तैयारी में हैं। हम आपको 4 ऐसी लिस्टेड कंपनियों के बारे में जो कि आने वाले दिनों में अपने शेयरधारकों को 490 रुपये तक का डिविडेंड देंगी। कुछ कंपनियां चालू वित्त वर्ष के अपने डिविडेंड भुगतान में फाइनल डिविडेंड के साथ स्पेशल डिविडेंड भी दे रही हैं।
490 रुपये का टोटल डिविडेंड दे रही यह कंपनी
फार्मा कंपनी सनोफी इंडिया ने एक शेयर पर 181 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 309 रुपये का स्पेशल डिविडेंड रिकमंड किया है। यानी, वित्त वर्ष 2021 के लिए कंपनी 1 शेयर पर 490 रुपये का डिविडेंड देने की तैयारी में है। अगर 26 अप्रैल 2022 को होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरहोल्डर्स मंजूरी देते हैं तो डिविडेंट का भुगतान 4 मई 2022 को कंपनी कर देगी। क्चस्श्व पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 181 रुपये के फाइनल डिविडेंड और 309 रुपये के स्पेशल डिविडेंड की एक्स डेट 12 अप्रैल 2022 है।
1 शेयर पर टोटल 22 रुपये का डिविडेंड
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने भी फाइनल डिविडेंड के साथ स्पेशल डिविडेंड अनाउंस किया है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1 शेयर पर 15 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 7 रुपये का स्पेशल डिविडेंड रिकमंड किया है। यानी, कंपनी 22 रुपये का डिविडेंड देने की तैयारी में है। फाइनल और स्पेशल डिविडेंड की एक्स-डेट 30 मार्च 2022 है। इससे पहले कंपनी 2021 में 3 अंतरिम डिविडेंड के रूप में 24 रुपये का पेमेंट कर चुकी है।