Home » पंजाब के नए सीएम बने भगवंत मान, खटकड़कलां में ली शपथ, बंसती रंग में रंगा पूरा गांव

पंजाब के नए सीएम बने भगवंत मान, खटकड़कलां में ली शपथ, बंसती रंग में रंगा पूरा गांव

by Bhupendra Sahu

पंजाब । आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई। बुधवार को भगवंत मान ने पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। ली। शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में आयोजित समारोह में पूरे पंजाब से लाखों लोग पहुंचे। पूरा गांव बसंती रंग में रंगा नजर आया।

बता दें विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के साथ पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से 92 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा किया है। कभी अपनी कॉमेड़ी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले भगवंत मान आम आदमी पार्टी के नेतृत्व कर्ता हैं और आज उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर पार्टी के फाउंडर व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी उपस्थित रहे।

बंसती रंग में रंगा पूरा गांव
शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां से है खास नाता
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने शपथ के लिए शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां को चुना। इसके पीछे भी एक खास वजह बताई जा रही है। पंजाब के सफल कॉमेडियन रहे भगंवत मान ने 2011 में यहीं से अपने सियासी जीवन शुरू हुआ था। भगवंत मान ने अपील की थी कि उनके बसंती रंग की पगड़ी और महिलाएं दुपट्‌टा ओढ़कर पहुंचे। उनकी अपील के बाद पूरा खटकड़ कलां गांव बसंती रंग में दिखा।

16 को मानते हैं लकी नंबर
यही नहीं 16 मार्च को शपथ के पीछे भी एक अहम वजह बताई जा रही है। भगवंत मान अपने लिए 16 का अंक लकी मानते हैं। उनकी पहली कैसेट 16 मई 1992 को रिलीज हुई थी। 16 दिसंबर 1992 को उनकी दूसरी कॉमेडी कैसेट आई। 16 मई 2014 को ही मान पहली बार संगरूर सीट से लोकसभा सांसद चुने गए। उनकी पहली चुनावी जीत 16वीं लोकसभा चुनाव में हुई। आज 16 मार्च को उन्होंने सीएम पद की शपथ ली।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More