Home » कोरोना से राहत, 24 घंटे में तीस हजार से कम नए केस, 76 दिनों के बाद इतने कम मामले

कोरोना से राहत, 24 घंटे में तीस हजार से कम नए केस, 76 दिनों के बाद इतने कम मामले

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। जानकारों का कहना है कि यह महामारी की तीसरी लहर का आखिरी पड़ाव है। बीते 24 घंटे में भारत में कुल 27409 नए केस मिले वहीं 344 लोगों की जान चली गई। 76 दिनों के बाद कोरोना के इतने कम मामले सामने आए हैं। इससे पहले 30 नवंबर को 22775 केस मिले थे। वहीं तीसरी लहर की पीक 20 जनवरी को आई जब एक ही दिन में 3.47 नए केस दर्ज हुए। अभी देश में 423127 संक्रमित मरीज हैं। हालांकि इस संख्या में भी तेजी से गिरावट आई है। 23 जनवरी को यह संख्या 22.49 लाख हो गई थी। वहीं बीते 24 घंटे में 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो गए। अब तक कोरोना 5.09 लाख लोगों की जान ले चुका है।

क्या है केरल का हाल?
कोरोना का सबसे पहले असर केरल में ही देखा गया। तीसरी लहर की भी शुरुआत केरल से ही मानी जाती है। यहां अब भी बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 8989 नए केस मिले। हालांकि एक दिन पहले 11 हजार से ज्यादा केस मिले थे। यहां एक दिन में 69 मरीजों की जान चली गई। कोविड की शुरुआत से राज्य में 64.16 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।
महाराष्ट्र में भी कम हुए केस
महाराष्ट्र में भी कोरोना अपना बहुत कहर बरपा चुका है। हालांकि अब लगातार नए मामलों में कमी देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में यहां 1966 नए केस मिले और 12 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 78 लाख से ज्यादा लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से 43416 लोग जान गंवा चुके हैं।
दिल्ली में कोरोना के एक हजार से कम मामले
राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का आंकड़ा तेजी से घट रहा है। सोमवार को राजधानी में कोरोना से चार मरीजों की मौत हुई। वहीं नए मामले 586 दर्ज किए गए। अब यहां पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 1.4 फीसदी हो गई है।दिल्ली में अब तक 18,51,906 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 18,22,414 मरीज ठीक हो गए। 26,076 मरीजों की मौत हो गई।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More