Home » लॉकअप का नया पोस्टर आउट, दिखा कंगना रनौत का दमदार अंदाज

लॉकअप का नया पोस्टर आउट, दिखा कंगना रनौत का दमदार अंदाज

by Bhupendra Sahu

कंगना रनौत के रियालिटी शो लॉकअप की रिलीज डेट जैसे जैसे करीब आ रहीं हैं, वैसे ही दर्शकों की उत्सुकता भी तेजी से बढ़ रहीं हैं। शो के टीजऱ में कंगना का अवतार देखकर हर कोई दंग रह गया। लॉकअप का ट्रेलर 16 फरवरी को दर्शको के सामने आने वाला है, इससे पहले आज पंगा क्वीन ने एक धमाकेदार पोस्टर रिवील किया है। इस नए धमाकेदार पोस्टर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रिवील करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, यहाँ सब है

इक्वल। इक्वली इन डेंजर, क्योंकि ये मेरा प्तलॉकअप है। पोस्टर में कंगना रनौत दमदार अंदाज दिख रहा है और बैकग्राउंड में कई जेल दिखाई दे रही है जिसमें कंटेस्टेंट्स बंद है, उनके हाथ और पैर जेल से बाहर निकले दिखाई दे रहें हैं। कंगना द्वारा होस्ट किए जा रहें शो ‘लॉक अपÓ में 16 कंटेस्टेंट्स होगे।

ये कंटेस्टेंट्स 72 दिनों तक शो के जेल में बंद रहेंगे, और इनके साथ वही होगा जो कंगना चाहेगी। कंगना शो के टीजऱ में यह भी खुलासा कर चुकीं है कि यहां पापा के पैसों से भी बेल नहीं मिलेगी।अबतक सामने आए टीजऱ और पोस्टरों से साफ जाहिर होता है कि यह शो काफी अलग और दिलचस्प होने वाला है। फिलहाल इस शो को आप 27 फरवरी से आल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More