Home » बजट ने शेयर बाजार को दी उड़ान

बजट ने शेयर बाजार को दी उड़ान

by Bhupendra Sahu

मुंबई। आर्थिक विकास को गति देने वाले नये वित्त वर्ष के बजट से उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली के बल पर शेयर बाजार ने आज लगातार दूसरे दिन उड़ान भरी। बजट के साथ ही वैश्विक बाजार की तेजी से समर्थन पाकर बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 848.40 अंक की छलांग लगाकर 58862.57 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 254.75 चढ़कर 17594.60 अंक पर पहुंच गया। बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई। मिडकैप 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 24,877.93 अंक और स्मॉलकैप 0.92 फीसदी मजबूत होकर 29,496.59 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3449 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1758 में लिवाली जबकि 1589 में बिकवाली हुई वहीं 102 के भाव स्थिर रहे। एनएसई में 36 कंपनियों के शेयर चढ़ गये जबकि 14 में गिरावट रही। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में डिजिटल बजट पेश करते हुये कहा कि चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक विकास दर 9.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है जिसके बल पर भारत दुनिया के सबसे तेजी बढऩे वाला अर्थव्यवस्था बन गया है। इससे निवेशकों में खासा उत्साह दिखा उन्होंने जमकर लिवाली की। इसकी बदौलत बीएसई के 15 समूह के शेयरों के भाव चढ़ गये। धातु समूह में सबसे अधिक 4.92 फीसदी की तेजी रही।

साथ ही बेसिक मैटेरियल्स 3.23, एफएमसीजी 1.85, वित्त 1.26, हेल्थकेयर 1.76, इंडस्ट्रियल्स 1.69, आईटी 1.63, यूटिलिटीज 0.42, बैंकिंग 1.28, कैपिटल गुड्स 2.93, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.10, पावर 0.49, टेक 1.42 और रियल्टी समूह के शेयरों में भी 1.74 प्रतिशत की बढ़त रही। वैश्विक बाजार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.67, जर्मनी का डैक्स 0.65, जापान का निक्केई 0.28 और हांगकांग का हैंगसैंग 1.07 प्रतिशत मजबूत हुआ जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.97 प्रतिशत गिर गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More