नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश आत्मनों भारत के बजट 2022- 23 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया। अमित शाह ने कहा कि अगले 25 साल के विकास के ब्लूप्रिंट 2022 – 23 के आम बजट। अमित शाह ने संसद में पेश किए गए वर्ष 2022-23 के आम बजट को ”दूरदर्शीÓÓ करार दिया और दावा किया यह यह भारत की अर्थव्यवस्था का ”स्केलÓÓ बदलने वाला साबित होगा।
बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि यह बजट भारत को ”आत्मनिर्भरÓÓ बनाने के साथ ही स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव डालेगा।ÓÓशाह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि ”आत्मनिर्भर भारत का बजटÓÓ कोरोना के बाद वैश्विक आर्थिक जगत में उत्पन्न हुए अवसरों का दोहन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगा।
उन्होंने कहा, ”बजट का आकार बढ़ाकर 39.45 लाख करोड़ करना, कोरोना काल में भी भारत की तेज़ी से बढती अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। राजकोषीय घाटे का लक्ष्य 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.4 प्रतिशत करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत राजकोषीय घाटे को चार प्रतिशत से नीचे लाने में सफल होगा।अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा लाया गया यह बजट, एक दूरदर्शी बजट है, जो भारत की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला बजट साबित होगा। अमित शाह ने कहा कि जीरो बजट खेती प्राकृतिक खेती रिवर लिंकिंग एक स्टेशन एक उत्पादन और किसान लोन जैसे विभिन्न प्रयास हमारे किसान भाइयों को लाभ देने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी। अमित शाह ने कहा कि इस बजट में पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास पर लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया है और पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास हमेशा मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता भी रही है। पूर्वोत्तर के लिए पीएम डेवलपमेंट इनीशिएटिव की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समृद्ध पूर्वोत्तर के सपने को साकार करने में बहुत सहयोगी साबित होगी। नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है और इसी संकल्प को गति देने के लिए इस बजट में 60000 करोड़ से 3.83 करोड़ घरों को शुद्ध पेयजल और पीएम आवास योजना में 48000 करो उसे 80 लाख गरीबों को घर देने का निर्णय लिया गया है जोकि भारत के इतिहास में बहुत ही बड़ा कदम साबित होगा गरीबों के विकास के लिए।
००